कबीरधाम में स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित हुई बस खेत में पलटी, 60 यात्री थे सवार, पांच घायल

Wait 5 sec.

कबीरधाम जिले के दशरंगपुर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पनेका गांव के पास नफीस ट्रेवल्स की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस में लगभग 55 से 60 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश प्रवासी मजदूर थे। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि कोई जनहानि नहीं हुई।