फिलीपींस का पुराना वीडियो दिल्ली के होटल में लगी आग का बताकर वायरल

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर एक जलती हुई इमारत से लोगों को सुरक्षित निकालने का काम देखा जा सकता है. दावा: इस वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि 'यह वीडियो दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल का है' जहां 3 जून 2026 को लगी भीषण आग लगी थी, जिसमें विदेशी नागरिकों समेत कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई थी.इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.इस वीडियो का दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में लगी आग से कोई संबंध नहीं है. असल में यह वीडियो 2025 में फिलीपींस की एक इमारत में लगी आग का है जिसमें एक महिला को अपने पालतू कुत्तों को बचाते हुए दिखाया गया है.हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो Channel News Asia (CNA) नाम के यूट्यूब न्यूज चैनल पर 12 दिसंबर 2025 को अपलोड किया हुआ मिला जहां इस वीडियो के बारे में लिखा था कि, "फिलीपींस में जलती हुई इमारत से कुत्तों को बचाने वाली महिला को हीरो माना जा रहा है." इस रिपोर्ट को यहां देखा जा सकता है. इसके सिवा हमारी सर्च में हमें यही वीडियो कुछ अन्य न्यूज रिपोर्ट्स (यहां और यहां ) में भी मिली. इन रिपोर्ट्स में इस घटना को 10 दिसंबर 2025 में फिलीपींस में हुई घटना का बताया गया था. इसके सिवा इससे सम्बंधित सर्च करने पर हमें फिलीपींस के मीडिया आउटलेट 'GMA पब्लिक अफेयर्स' की यह न्यूज रिपोर्ट मिली, जिसमें यह वायरल वीडियो दिखाया गया था. इस रिपोर्ट के मुताबिक, 10 दिसंबर 2025 को मंडाउ सिटी के स्टो. निनो इलाके में एक इमारत में आग लग गई थी. इस दौरान एक महिला ने इस इमारत की तीसरी मंजिल अपने पालतू कुत्तों को नीचे फेंककर इमारत में लगी आग से बचाया था. बाद में फायरफाइटर्स ने इस आग पर काबू पा लिया था. मालवीयनगर आग की घटना: 3 जून 2026 को मालवीय नगर के एक होटल में आग लग गई थी, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने होटल के मालिक को गैर-इरादतन हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार भी किया था.वायरल वीडियो 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है जिससे यह साफ है कि इसका दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में लगी आग से कोई संबंध नहीं है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ FIR दर्ज होने का दावा भ्रामक