इन अत्याधुनिक बसों में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है। महिला यात्रियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बसों के भीतर सीसीटीवी कैमरे, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग के लिए जीपीएस और आपातकालीन स्थिति के लिए पैनिक बटन की सुविधा होगी।