6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें

Wait 5 sec.

Friday Releases: थियेटर हो या फिर ओटीटी हर हफ्ते फ्राइडे को फिल्में और सीरीज खूब रिलीज की जाती हैं. इसमें कई बार आपकी मोस्ट अवेटेड फिल्में और सीरीज शामिल होती हैं, जिनकी रिलीज के बाद दर्शकों का वीकेंड ही बन जाता है. ऐसे में हर बार की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी से लेकर थियेटर तक में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज देखने के लिए मिला. इस हफ्ते 8 फिल्में और सीरीज को रिलीज किया गया. ऐसे में चलिए बतात हैं इस हफ्ते आप क्या देख सकते हैं क्या छोड़ सकते हैं. देखिए लिस्टधुरंधर द रिवेंजआदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' सीरीज के आप दीवाने हैं और इसके सीक्वल का आपको बेसब्री से इंतजार था तो अब फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है. वहीं, अगर आप स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं और आपने 'धुरंधर द रिवेंज' को सिनेमाघरों में मिस कर दिया है तो आप इसे देख सकते हैं. इसे हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया गया है.यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाई 'बंदर', बॉबी देओल की परफॉर्मेंस देख क्रेजी हुए लोग, बोले- 'OTT का इंतजार मत करना...'मां बहनवहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मां बहन' को रिलीज किया गया है. ऐसे में अगर आप कुछ नया और फनी देखना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. वहीं, अगर माधुरी दीक्षित के फैन हैं तो ये आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा होगा. इस फिल्म को एबीपी न्यूज की ओर से 5 में से 3 स्टार दिए गए हैं. यहां पढ़ें रिव्यूगुल्लक 5ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज की गई सीरीज 'गुल्लक 5' को एबीपी की ओर से 5 में से 3 स्टार दिए गए हैं. ये हिट फ्रेंचाइजी 'गुल्लक' की पांचवी किस्त है. अगर आप फैमिली ड्रामा में इंटरेस्ट रखते हैं तो ये सीरीज आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकती है अगर नहीं तो इसे आप स्किप कर सकते हैं. यहां पढ़ें रिव्यू.ब्राउनकरिश्मा कपूर ने एक बार फिर से एक्टिंग में कम बैक किया है. उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई सीरीज 'ब्राउन' से वापसी की है. ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो कोलकाता में सेट है. ये अभेक बरुआ के उपन्यास 'सिटी ऑफ़ डेथ' पर आधारित है. सीरीज को जी5 पर रिलीज किया गया है.यह भी पढ़ें: 500 करोड़ी 'जन नायकन' पर मंडराया बड़ा खतरा, थलापति विजय ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को तुरंत पैसे लौटाने का दिया आदेशपैट्रियटवहीं, अगर मोहनलाल और ममूटी की फिल्मों के शौकीन हैं तो आपके लिए उनकी हालिया रिलीज फिल्म बेहतरीन साबित हो सकती है. उनकी फिल्म 'पैट्रियट' को थियेटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया है. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप रही थी. अगर आप एक्शन के शौकीन हैं तो देख सकते है वरना स्किप कर सकते हैं.पेद्दीराम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' को हिंदी समेत साउथ की अन्य भाषाओं में रिलीज किया गया है. इसे एबीपी की ओर से 5 में से 3.5 स्टार दिए गए हैं. फिल्म को दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया है. जान्हवी और राम चरण ने पहली बार स्क्रीन शेयर किया है. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसे आप थियेटर में फैमिली के साथ देखने जा सकते हैं. यहां पढ़ें रिव्यू.है जवानी तो इश्क होना हैवरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को हाल ही में रिलीज किया गया है. इसका निर्देशन वरुण धवन ने किया है. अगर आप रोमांटिक ड्रामा फिल्मों के शौकीन हैं तो आप इसे इस वीकेंड पर देख सकते हैं. एबीपी की ओर से इसे 3.5 रेटिंग दी गई है. यहां पढ़ें रिव्यू.बंदरबॉबी देओल स्टारर फिल्म 'बंदर' भी इसी हफ्ते रिलीज की गई. ये एक सोशल थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया. इसमें बॉबी देओल की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया. फिल्म को एबीपी की ओर से 5 में से 4 रेटिंग दी गई है. ऐसे में अगर आप बॉबी देओल के फैन हैं तो आप इसे देख सकते हैं. फिल्म में एक बेहतरीन कहानी देखने के लिए मिलती है. यहां पढ़ें रिव्यू.