स्कीम नं. 136 स्थित ई-व्हीकल के शोरूम में शुक्रवार सुबह आग लग गई। कुछ ही देर में चार मंजिला इमारत धुएं से भर गई। ऊपरी मंजिलों पर सो रहे परिवार जब तक स्थिति समझ पाते तब तक आग पूरे शोरूम में फैल गई।