मध्यप्रदेश में अमानक लैक्टुलोज दवाइयों की सप्लाई के कारण तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट की गई कंपनी यूनिकेयर इंडिया लिमिटेड से छत्तीसगढ़ में हर महीने लगभग छह करोड़ रुपये की दवाइयां खरीदी जा रही हैं। गुणवत्ता परीक्षण में तीन बैच फेल होने के बावजूद छत्तीसगढ़ दवा निगम (सीजीएमएससी) ने कंपनी के खिलाफ अब तक अनुबंध निरस्तीकरण या किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की है।