गुरुद्वारों को बम से उड़ाने की धमकी और अभद्र भाषा बोलने वाले युवक को निहंगों ने पकड़ लिया। उसे निहंगों ने दिल्ली में पकड़ा। इसके बाद दिल्ली के नरेला स्थित गुरुद्वारे में ले जाकर उससे माफी मंगवाई। युवक ने कहा कि उसके मन में किसी भी धर्म के प्रति कोई नफरत नहीं है और उससे गलती हुई है। युवक का उसके साथ पढ़ने वाले सिख छात्र से विवाद था। करीब 6 दिन पहले इंस्टाग्राम पर युवक ने वीडियो डाला था। यह वीडियो निहंगों के पास पहुंचा। 2 दिन पहले दिल्ली के रहने वाले निहंग जसविंदर सिंह ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाला और लिखा कि इसका एड्रेस बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। रविवार को निहंग युवक तक पहुंच गए। युवक बोला- किसी भी धर्म के प्रति कोई नफरत नहीं इस दौरान युवक ने मांफी मागी और कहा कि उसने जो कुछ भी कहा था, वह गलत था और इसके लिए वह खेद व्यक्त करता है। उसके मन या दिल में किसी भी धर्म के प्रति कोई नफरत नहीं है। उसने कहा कि वह इस समय गुरुद्वारे में खड़ा है और यदि उसके मुंह से जाने-अनजाने में कोई अपशब्द निकल गए हों, तो वह उसके लिए तहे दिल से माफी मांगता है। वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा। युवक ने ये बातें क्यों कहीं? पढ़िए पूरी कहानी ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… निहंग की हत्या, फिर सुसाइड की कोशिश, गुरदासपुर में 2 पक्षों में 15 राउंड फायरिंग गुरदासपुर के बटाला में गाड़ी क्रॉस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बहसबाजी के दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं। चश्मदीदों के अनुसार, पहले फॉर्च्यूनर सवार एक युवक ने पिस्तौल निकालकर 2 से 3 फायर किए। पढ़ें पूरी खबर…