पश्चिम रेलेवे के रतलाम मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन खंड में लक्ष्मीबाई नगर यार्ड के फेज-टू रीमॉडलिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनें निरस्त, शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट एवं परिवर्तित मार्ग से चलेगीं। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार इसके कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।