छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक: राजनांदगांव 43.5°C पर तपा, रायपुर समेत कई जिलों में अंधड़-बारिश का यलो अलर्ट

Wait 5 sec.

प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां राजनांदगांव 43.5°C तापमान के साथ भीषण गर्मी की चपेट में है, वहीं बस्तर के टोकापाल जैसे क्षेत्रों में हल्की वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक छत्तीसगढ़ से होकर एक द्रोणिका गुजर रही है, जिसके प्रभाव से राज्य में