जमीन लेकर उद्योग न लगाने वाले 800 उद्योगपतियों को CSIDC का नोटिस, 15 दिनों में जवाब न देने पर लीज होगी निरस्त

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआइडीसी) ने औद्योगिक क्षेत्रों में लीज पर जमीन लेने के बाद भी कारखाने स्थापित न करने वाले 800 उद्योगपतियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 15 दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर लीज निरस्त कर दी जाएगी। इनमें से लगभग 250 उद्योगपतियों से भूखंड वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।