रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही: पावर हाउस स्टेशन पर पानी का संकट: 5 स्टैंड के सारे नल सूखे, बूंद-बूंद को तरसे लोग

Wait 5 sec.

भिलाई के पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना जी का जंजाल बन गई है। स्टेशन विकास के नाम पर पहले से मिल रही पेयजल सुविधाएं भी ठप कर दी गई हैं। प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के सभी नल बंद होने से इस भीषण गर्मी में यात्री पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।