राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आज एक विशेष फिल्मी और राजनीतिक समागम देखने को मिलेगा। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शिरकत करेंगी। इस गरिमामयी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी विशेष रूप से उपस्थित रहकर फिल्म का आनंद लेंगे।