Suresh Wadkar On Madhuri Dixit: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने न सिर्फ फैंस के बल्कि बॉलीवुड दिग्गजों के दिल भी धड़काए हैं. बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने देने वाले सिंगर सुरेश वाडकर भी माधुरी के दीवाने हैं. कहा जाता है कि सुरेश को तो माधुरी से शादी करने का प्रपोजल भी मिला था, लेकिन उन्होंने प्रपोजल ठुकरा दिया था. अब सालों बाद खुद सुरेश ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सारी सच्चाई बयां कर दी है.सुरेश को मिला था माधुरी से शादी का प्रपोजल?कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि 80 के दशक के दौरान सुरेश वाडकर को माधुरी से शादी करने का प्रपोजल मिला था, लेकिन उन्होंने माधुरी को दुबली-पतली लड़की कहते हुए रिजेक्ट कर दिया था. अब इसे लेकर सुरेश ने द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हे भगवान, वो माधुरी वाली अफवाह! माधुरी तो मुझे किसी दिन ना...जितने अंदर नेचुरल बाल हैं वो भी नोच लेगी. बहुत मेरी अच्छी दोस्त है. इंडस्ट्री की दोस्त है. मुझे बहुत पसंद भी है वो.'ये भी पढ़ें: जब 'गुरु जी' के सामने माधुरी दीक्षित से हो गई थी वो भारी गलती, ABP News पर एक्ट्रेस ने खोला सालों पुराना राजअर्चना को ठहराया इस अफवाह का जिम्मेदारसुरेश वाडकर ने इस अफवाह का जिम्मेदार अर्चना पूरन सिंह को ठहराया है. उन्होंने कहा, 'ये शैतानी अर्चना पूरन सिंह की है. वो भी मेरी बहन है, बहुत प्यार करती हैं. पता नहीं कहां से सुनके उन्होंने टीवी पर बोल दिया. हमारे वक्त से मेरे जितने इंटरव्यू होते हैं, सब में ये सवाल पूछा जाता है. ये शरारत अर्चना पूरन सिंह कर रही है. वो ऐसी ही हैं.'सुरेश वाडकर ने पद्मा से की थी शादीमाधुरी दीक्षित ने 1984 की फिल्म 'अबोध' से डेब्यू किया था, उस वक्त वो 17 साल की थीं और काफी दुबली-पतली थीं. सुरेश ने भी कहा कि हां माधुरी उस वक्त दुबली तो थी. उन्होंने आगे कहा, 'पतली तो थी वो. अगर अबोध की पिक्चर आप देखेंगे तो उसमें ऐसी पतली लड़की. लेकिन मैं कैसे मना करता? तब तक पद्मा मेरी जिंदगी में आ चुकी थी. पद्मा मेरी स्टूडेंट रही है.' सुरेश ने पद्मा से 1988 में शादी की थी और फिर दो बेटियों अनन्या और जिया का वेलकम किया था.ये भी पढ़ें: 'मैं वहां Mrs. Nene थी...', शादी के बाद डेनवर में परिवार संग माधुरी दीक्षित ने बिताए खास पल, शेयर किया किस्सामाधुरी बनीं डॉक्टर नेने की दुल्हनवहीं दूसरी ओर माधुरी ने बॉलीवुड के हैंडसम मुंडों को छोड़कर डॉ. श्रीराम नेने से शादी रचाई थी. माधुरी और श्रीराम की शादी साल 1999 में हुई थी. दोनों के दो बेटे रियान नेने और अरिन नेने हैं. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'मां-बहन' में मां के किरदार में नजर आ रही हैं.