पावर हाउस रेलवे स्टेशन: अमृत भारत स्टेशन योजना में लापरवाही की हदें पार तीन फीट की दूरी पर टांग दिए दो चालू पंखे

Wait 5 sec.

भिलाई के पावर हाउस रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 21 करोड़ की लागत से आधुनिक बनाया जा रहा है, लेकिन यहां निर्माण में भारी लापरवाही और प्लानिंग का अभाव दिख रहा है। प्लेटफार्म पर महज तीन फीट की दूरी पर दो चालू पंखे लगा दिए गए हैं। वहीं टेस्टिंग पूरी होने के बावजूद लिफ्ट और एस्केलेटर बंद पड़े हैं, जिससे यात्री परेशान हैं।