CGMSC का नया कारनामा: बिना बजट स्वीकृति के खरीद डालीं 120 करोड़ की दवाएं, वित्तीय अनियमितता पर उठे सवाल

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) एक बार फिर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के घेरे में है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय और संचालक चिकित्सा शिक्षा से वित्तीय वर्ष में बजट की स्वीकृति न मिलने के बावजूद निगम ने करीब १२० करोड़ रुपये की दवाएं और उपकरण खरीद लिए हैं, जबकि छोटे अस्पतालों में दवाओं की भारी किल्लत बनी हुई है।