छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को माओवाद विरोधी अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बारसूर क्षेत्र के जंगलों से जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक, पाइप बम, प्रेशर कुकर आइईडी और हथियार बरामद किए हैं। बम निरोधक दस्ते ने सूझबूझ से विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।