शहर की सड़कों पर सबसे बड़ा खतरा केवल तेज गति नहीं, बल्कि ओवरलोड वाहनों और बिना वैध दस्तावेजों के दौड़ रहे वाहनों से है। मई 2026 में यातायात पुलिस द्वारा की गई 30 हजार 928 चालानी कार्रवाई के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है कि हर दिन औसतन 175 ओवरलोड वाहन पकड़े गए।