देशभर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती मनाई जा रही है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनके साथ ही आज भारत के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की भी 121वीं जयंती है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय नगर (तब मुगलसराय) मुगलसराय में हुआ। महात्मा गांधी को सत्य और अहिंसा के आदर्श माना जाता है। उनकी जयंती को संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मान्यता दी है। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री को उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के लिए याद किया जाता है।