डॉ. मोहन यादव के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह संगठन त्याग, तपस्या और सेवा का प्रतीक है। इसकी स्थापना भारत की विषम परिस्थितियों में हुई थी, जब देश विरोधी ताकतें सक्रिय थीं। डॉ. हेडगेवार ने सांस्कृतिक मूल्यों के साथ संघ की स्थापना की। संघ ने समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।