ग्रहण, गुरुत्व और तारों का विज्ञान… भारत ने बिना रॉकेट सुलझाए अंतरिक्ष के रहस्य, ISRO का धांसू VIDEO

Wait 5 sec.

ISRO ने नेशनल स्पेस डे से पहले एक टीजर ने याद दिलाया कि हमारा अंतरिक्ष भविष्य हमारी गौरवशाली विरासत में गहराई से जुड़ा है. यह वीडियो बताता है कि भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान की समझ रॉकेट युग से बहुत पहले हासिल कर ली थी. प्राचीन खगोलविदों ने बिना धरती छोड़े सूर्य-चंद्र ग्रहण की सही व्याख्या की. गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत पर चर्चा की. आकाशीय पिंडों पर तत्वों की मौजूदगी का अनुमान लगाया. शून्य का उपहार दिया, जिससे बाइनरी का जन्म हुआ और आज का डिजिटल संचार संभव हुआ. इसी ने धरती से लेकर अंतरिक्ष तक, और श्रीहरिकोटा के लॉन्चपैड तक का सफर तय कराया. चंद्र कैलेंडर से लेकर चंद्रमा पर लैंडिंग तक भारत ने नई ऊंचाइयों को छुआ. आप भी देखिए.