मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से शनिवार को ग्वालियर, छतरपुर, पन्ना समेत 16 जिलों में बाढ़ का खतरा है। शिवपुरी में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा मुरैना, श्योपुर समेत 14 जिलों में शनिवार को 4 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में भी नदी-नाले उफान पर हैं। काशी में गंगा के साथ वरुणा नदी में बाढ़ आ गई है। इसके किनारे डेंजर जोन में आने वाले करीब 30 हजार घरों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ का पानी आने से पहले ही लोगों ने पलायन की तैयारी शुरू दी है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मानसून कमजोर रहेगा। राज्य के अलग-अलग इलाकों में बादल फटने से एक हजार से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। इससे सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। इस सीजन में देशभर में अब तक सामान्य से 9% ज्यादा बारिश हो चुकी है। हरियाणा, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव बहुत ज्यादा बारिश वाले राज्य हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से 16 जुलाई तक देश में 331.9mm बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह सामान्य 304.2mm से करीब 9% ज्यादा है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें... बीते दिन राज्यों में हुई बारिश के आंकड़े... बीते दिन देश के बड़े शहरों में हुई बारिश के आंकड़े... देशभर में बारिश-बाढ़ की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...