भारत कभी भी युद्ध चाहने वाला राष्ट्र नहीं रहा है। हमने कभी किसी के विरुद्ध आक्रमण नहीं किया है। वर्तमान भू-राजनीतिक वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। हमारी कोई आक्रामक मंशा नहीं है, फिर भी यदि कोई हमें चुनौती देता है, तो यह अनिवार्य हो जाता है कि हम उसका दृढ़ता से जवाब दें। ऐसा करने के लिए, हमें अपनी रक्षा तैयारियों को लगातार बढ़ाना होगा।