ध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यक्रम में शामिल होंगे। कॉन्क्लेव का उद्देश्य ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में पर्यटन निवेश को बढ़ावा देना है। पर्यटन विकास को गति देने के लिए कई करार होंगे, साथ ही नई परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। कॉन्क्लेव में पर्यटन की संभावनाओं पर मंथन होगा।