भोपाल में गणेश उत्सव की तैयारियां पूरीं... पंडालों में लगेंगे कैमरे, विसर्जन घाटों पर गोताखोर रहेंगे तैनात

Wait 5 sec.

भोपाल नगर निगम ने गणेश उत्सव और दुर्गा उत्सव की तैयारियां तेज कर दी हैं। निगमायुक्त हरेंद्र नारायण ने अधिकारियों को प्रतिमा संग्रहण, विसर्जन स्थल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा संसाधनों की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। प्रमुख घाटों पर विशेष इंतजाम और अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी।