MP Politics: वर्ष 2024 में संगठन चुनाव के बाद इस वर्ष जुलाई में प्रदेश अध्यक्ष पद पर हेमंत खंडेलवाल का निर्वाचन तो हो गया लेकिन अब तक उन्होंने अपनी नई टीम नहीं बनाई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पहले यह तय किया गया था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा के बाद ही प्रदेश की नई टीम को चुना जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व ने फिलहाल बदलाव नहीं किया है।