पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या को दिया अंजाम

Wait 5 sec.

पुलिस ने नगपुरा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। मामले में मृतक धनेश ठाकुर की पत्नी अंजनी ठाकुर और उसके प्रेमी हरपाल सिंह राजपूत उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी का हरपाल सिंह से करीब 25 वर्षों से प्रेम संबंध है। मृतक की वजह से उन्हें मिलने-जुलने में दिक्कत हो रही थी।