England vs Sri Lanka Highlights Super 8: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराकर चौंका दिया है. जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स ने गेंदबाजी में ऐसा कहर बरपाया कि श्रीलंकाई बल्लेबाजों की एक ना चली. कप्तान दासुन शनाका ने अंत तक लड़ाई लड़ी, लेकिन निश्चित हार को टाल नहीं पाए. पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंकाई टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 95 रनों पर ऑलआउट हो गई.टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय श्रीलंका पर भारी पड़ा. श्रीलंका की बात करें या इंग्लैंड की, पूरे मैच में गेंदबाजों का ही दबदबा रहा, इसलिए दोनों पारियों में कुल मिलाकर 19 विकेट गिरे. शुरुआत में ही विल जैक्स और जोफ्रा आर्चर ने लगातार श्रीलंकाई टीम को झटके दिए, जिससे वह उबर ही नहीं पाया.इंग्लैंड का चमत्कारसुपर-8 में इंग्लैंड के लिए यह जीत किसी चमत्कार से कम नहीं है. श्रीलंका अपने घर पर खेल रहा था, उसकी टीम परिस्थितियों को बेहतर जानती थी. वहीं इंग्लैंड टीम पहले बैटिंग करते हुए 146 रन ही बना सकी थी. यहां तक सबकुछ अंग्रेजों के खिलाफ ही जा रहा था, लेकिन जब गेंदबाजी की बारी आई तो इंग्लिश टीम श्रीलंका से कहीं बेहतर साबित हुई.जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स का शुरुआती स्पेल इतना घातक रहा कि श्रीलंका टीम के 5 विकेट मात्र 34 के स्कोर तक गिर चुके थे. कप्तान दासुन शनाक लड़ाई लड़ते रहे और 24 गेंदों में 30 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. उन्हें बल्लेबाजी में दूसरे छोर से साथ नहीं मिला.इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए, वहीं विल जैक्स 3 विकेट चटकाकर सबसे सफल गेंदबाज रहे. आदिल रशीद और लियाम डॉसन ने भी दो-दो विकेट लिए. जेमी ओवर्टन भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे.यह भी पढ़ें:भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 मैच से पहले प्रयागराज में महा आरती, टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना