Pakistan Bizarre Record, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बीते शनिवार (21 फरवरी) को होना था, लेकिन बारिश ने सारा खेल खराब कर दिया और मुकाबला रद्द हो गया. इस रद्द मैच के साथ पाकिस्तान ने एक बड़ा ही अजीबो-गरीब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि खराब किस्मत के मामले में पाकिस्तान सबसे ऊपर है. बारिश यानी 'कुदरत का निजाम' पाकिस्तान के लिए आफत बना. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के साथ पाकिस्तान के नाम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच रद्द होने का रिकॉर्ड कायम हो गया. अब फॉर्मेट में पाकिस्तान के कुल 7 मैच रद्द हो चुके हैं. इसके साथ आयरलैंड का रिकॉर्ड टूट गया. आयरलैंड के अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले रद्द हुए हैं. इस तरह पाकिस्तान ने अजीबो-गरीब रिकॉर्ड में टॉप कर लिया. इन टीमों के सबसे ज्यादा रद्द हुए टी20 मैच पाकिस्तान- 7 मैचआयरलैंड- 6 मैचन्यूजीलैंड- 6 मैचभारत- 4 मैचनीदरलैंड- 4 मैचमैच रद्द होने पर क्या निकला नतीजा?पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया गया. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों के लिए यह 1-1 पॉइंट आगे कैसे काम आता है. सुपर-8 में पाकिस्तान के बाकी दो मैच गौरतलब है कि पाकिस्तान को सुपर-8 में अगला मुकाबला 24 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. फिर टीम की तीसरी भिड़ंत 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ होगी. सेमीफाइनल में जगह हासिल करने के लिए पाकिस्तान को दोनों ही मैचों में जीत हासिल करनी होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि पाक टीम टूर्नामेंट में कहां तक पहुंच सकती है. ग्रुप चरण में पाकिस्तान का प्रदर्शन ग्रुप चरण में पाकिस्तान ने चार में से तीन मैच जीते. टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की. इसके बाद अगले मैच में पाक ने यूएसए के खिलाफ 32 रन से जीत अपने खाते में डाली. फिर अगले मैच में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. फिर आखिरी मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से बड़ी शिकस्त दी.