सेमीफाइनल और फाइनल के वेन्यू का अब तक क्यों नहीं हुआ एलान? पाकिस्तान है इसकी वजह; जानें कैसे

Wait 5 sec.

T20 World Cup 2026 Semifinal Final Venue: 2026 टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो गई थी. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से आठ टीम सुपर-8 में जा चुकी हैं. सुपर-8 स्टेज के मैच भी शुरू हो चुके हैं, लेकिन अब तक यह ही पता नहीं चल पाया है कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच कहां पर खेले जाएंगे. यहां जान लीजिए इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह.टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है. इसलिए कुछ मैचों की मेजबानी भारत और कुछ मुकाबले श्रीलंका में खेले जाने थे. इसी बीच पाकिस्तान का कोई भी मैच भारत में नहीं होना था, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पूर्व आईसीसी की मध्यस्थता में BCCI और PCB के बीच हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनी थी.इस हाइब्रिड मॉडल का मतलब, 2024-27 तक होने वाले आईसीसी इवेंट्स में भारत और पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे. मगर इस हाइब्रिड मॉडल का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल मैच से क्या लेना देना.पाकिस्तान है वजहटी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल और फाइनल का वेन्यू अभी तक सामने नया आना, इसके पीछे की मुख्य वजह पाकिस्तान ही है. क्योंकि पाकिस्तान अपने मैच श्रीलंका में खेलेगा. दरअसल अगर सेमीफाइनल में जाता है तो उसका सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं जाता है, तो वह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.वहीं फाइनल में पाकिस्तान के जाने या ना जाने पर फाइनल का वेन्यू निर्भर करेगा. अगर पाक टीम फाइनल में चली जाती है तो फाइनल कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंच पाता है तो फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.यह भी पढ़ें:ENG vs SL: गेंदबाज हिट तो बल्लेबाज फ्लॉप, सुपर-8 का पहला मैच हारा श्रीलंका; लो स्कोरिंग मुकाबले में इंग्लैंड ने किया चमत्कार