टी20I में इन जोड़ियों का जलवा! बाबर-रिजवान से लेकर रोहित-राहुल तक, किस पार्टनरशिप में बने सबसे ज्यादा रन?

Wait 5 sec.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जहां एक तरफ बल्लेबाजों की व्यक्तिगत पारियां चर्चा में रहती हैं, वहीं दूसरी तरफ मजबूत साझेदारियां भी टीम की जीत की असली नींव रखती हैं. पिछले कुछ सालों में कई ऐसी ओपनिंग और टॉप ऑर्डर जोड़ियां सामने आई हैं, जिन्होंने लगातार रन बनाकर अपनी टीमों को मजबूत शुरुआत दी है और बड़े स्कोर खड़े करने में अहम भूमिका निभाई है.बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान - पाकिस्तानइस लिस्ट में सबसे ऊपर पाकिस्तान की स्टार जोड़ी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का नाम आता है. साल 2019 से 2024 के बीच इस जोड़ी ने टी20I क्रिकेट में 73 पारियों में कुल 3300 रन जोड़े हैं. दोनों के बीच 10 शतकीय और 15 अर्धशतकीय साझेदारियां भी हुई हैं, जो इस फॉर्मेट में उनकी शानदार तालमेल को दिखाती हैं. इनकी सबसे बड़ी पार्टनरशिप 203 रन की रही है, जो टी20I इतिहास में सबसे बेहतरीन साझेदारियों में गिनी जाती है. एंड्रयू बलबर्नी, पॉल स्टर्लिंग - आयरलैंडइसके बाद आयरलैंड की जोड़ी एंड्रयू बलबर्नी और  पॉल स्टर्लिंग का नंबर आता है. साल 2015 से 2024 के बीच दोनों ने 79 पारियों में 2184 रन जोड़े हैं. इस जोड़ी ने 16 बार 50 से ज्यादा रन की साझेदारी की है, जो टीम को कई मौकों पर मजबूत शुरुआत देने में मददगार साबित हुई है.कुशल मेंडिस, पथुम निसांका -  श्रीलंकाश्रीलंका के युवा बल्लेबाज कुशल मेंडिस और पथुम निसांका की जोड़ी भी तेजी से इस लिस्ट में ऊपर आई है. साल 2022 से 2026 के बीच दोनों ने 64 पारियों में 2164 रन जोड़े हैं और 1 शतक के साथ 16 अर्धशतकीय साझेदारियां निभाई हैं.के एल राहुल, रोहित शर्मा - भारतभारत की ओर से केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी भी इस लिस्ट में शामिल है. इस जोड़ी ने 2016 से 2022 के बीच 1897 रन की साझेदारी की है. दोनों ने मिलकर 5 शतकीय और 10 अर्धशतकीय साझेदारियां की हैं, जिससे टीम इंडिया को कई अहम मुकाबलों में जीत मिली है.कुशल भुरटेल और आसिफ शेख - नेपाल वहीं नेपाल की टीम से कुशल भुरटेल और आसिफ शेख भी इस खास लिस्ट में शामिल हैं. दोनो खिलाड़ियों ने भी 2021 से 2026 के बीच 61 पारियों में 1878 रन जोड़कर अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया है.