प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ऋतिक रोशन, एक्ट्रेस को कहा- ब्यूटीफुल

Wait 5 sec.

प्रियंका चोपड़ा अब दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बन चुकी हैं. इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर सुर्खियों में हैं. जो जल्द ही प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. उनकी इस फिल्म का फैंस के साथ-साथ एक्टर ऋतिक रोशन को भी बेसब्री से इंतजार है.प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्टदरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ‘द ब्लफ’ के प्रैस टूर की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ब्राउन आउटफिट और ब्लैक हेडगियर में अलग-अलग पोज़ देती नजर आईं. एक तस्वीर में उन्होंने मज़ेदार अंदाज में भी पोज दिया. उन्होंने फिल्म की कास्ट के साथ भी तस्वीरें शेयर कीं. इसमें वह ब्लू सैटिन टॉप, ग्रीन स्कर्ट और पाइरेट जैसी हेडगियर पहने नजर आईं.     View this post on Instagram           A post shared by Priyanka (@priyankachopra)फिल्म 'द ब्लफ' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ऋतिक रोशनपोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'प्रैस टूर दिन दो. सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने आकर हमारा समर्थन किया ‘द ब्लफ.’ पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा, 'ब्यूटीफुल, इसे देखने का इंतज़ार नहीं कर सकता.' एक फैन ने कमेंट किया, 'हर एंगल से खूबसूरत.'  ऋतिक और प्रियंका अक्सर एक-दूसरे को सपोर्ट करते रहते हैं. पिछले साल, अमेरिका टूर के दौरान ऋतिक और उनकी गर्लफ्रेंड-सबा आज़ाद, प्रियंका और उनके पति-सिंगर निक जोनास से मिले थे.प्रियंका और ऋतिक की फिल्मेंबता दें, प्रियंका ने ऋतिक के साथ लोकप्रिय सुपरहीरो फ्रैंचाइज़ी कृष में काम किया है. उन्होंने कृष (2006) और कृष 3 (2013) में ऋतिक के किरदार की प्रेमिका का रोल निभाया था. ये दोनों फिल्में राकेश रोशन के निर्देशन और उनके बैनर फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस के तहत बनी थीं. इसके अलावा, उन्होंने करण मल्होत्रा की 2012 की फिल्म अग्निपथ में भी ऋतिक के साथ काम किया, जिसे करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया था.द ब्लफ के बारे में‘द ब्लफ’ को फ्रैंक ई फ्लावर्स ने लिखा और डायरेक्ट किया है. यह फिल्म 25 फरवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. कहानी एक पूर्व पाइरेट (प्रियंका चोपड़ा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने हिंसक अतीत को छोड़कर अपने परिवार की सुरक्षा करना चाहती है.फिल्म की स्टार कास्ट में कार्ल अर्बन, सफिया ओकली-ग्रीन, टेमुएरा मॉरिसन, इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा, जैक मॉरिस और डेविड फील्ड शामिल हैं. इसे फिल्ममेकर जोड़ी एंथनी रूसो और जो रूसो, और एंजेला रूसो-ओट्सॉट ने अपने बैनर AGBO के तहत प्रोड्यूस किया है.