Guava Cleaning Method: सिर्फ पानी से धोकर अमरूद से नहीं हटते पेस्टिसाइड, जानें क्या है इसे साफ करने का सही तरीका?

Wait 5 sec.

Best Way to Remove Pesticides from Fruits : अक्सर हम बाजार से अमरूद लाते हैं, उसे नल के नीचे एक बार धोते हैं और सीधे खा लेते हैं. लेकिन क्या सिर्फ पानी से धोना ही काफी है? फूड सेफ्टी से जुड़ी गाइडलाइंस बताती हैं कि बहते पानी से धोने पर धूल, मिट्टी और कुछ हद तक पेस्टिसाइड के अवशेष कम जरूर होते हैं, लेकिन यह तरीका 100 प्रतिशत असरदार नहीं होता. इसलिए अमरूद को सही तरीके से साफ करना जरूरी है, ताकि उस पर मौजूद गंदगी और केमिकल का जोखिम कम किया जा सके.साफ करना क्यों होती है जरूरी?फल और सब्जियां खेत से आपकी थाली तक पहुंचने के दौरान कई स्टेप से गुजरती हैं. उगाने के समय मिट्टी और पानी में मौजूद तत्व, तोड़ाई और पैकिंग के दौरान काम करने वाले लोगों का संपर्क, ट्रांसपोर्ट और फिर दुकान पर बार-बार हाथ लगना, इन सब वजहों से उन पर गंदगी, कीटाणु और पेस्टिसाइड के अंश रह सकते हैं. यही कारण है कि खाने से पहले इन्हें ठीक से साफ करना बेहद जरूरी है.अमरूद को कैसे साफ करें?अमरूद साफ करने का तरीका बहुत मुश्किल वाला काम नहीं है. सबसे पहले फल को ध्यान से देखें. यदि कहीं चोट, सड़ा हिस्सा या फफूंदी दिखे तो उसे काटकर हटा दें. इसके बाद अमरूद को ठंडे बहते पानी के नीचे रखें और हाथ से हल्के-हल्के रगड़ते हुए धोएं. केवल पानी से भरे बर्तन में डुबोना कम असरदार माना जाता है, क्योंकि बहते पानी में रगड़ने से सतह पर चिपके अवशेष बेहतर तरीके से निकलते हैं. चाहें तो साफ ब्रश से इसकी बाहरी सतह को हल्का स्क्रब कर सकते हैं. धोने के बाद साफ कपड़े या पेपर टॉवल से सुखा लें. साबुन, डिटर्जेंट या किसी केमिकल वॉश का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती.किन बातों का रखें ध्यान?फूड सेफ्टी पर नजर रखने वाली Food and Drug Administration (FDA) की रिपोर्ट बताती है  कि फल-सब्जियों को बहते पानी में धोना और रगड़ना पेस्टिसाइड के जोखिम को कम करता है, लेकिन यह पूरी तरह समाप्त नहीं करता EPA खाने में पेस्टिसाइड अवशेष की एक तय सीमा निर्धारित करती है, जिसे "टॉलरेंस" कहा जाता है, ताकि कम मात्रा में मौजूद रसायन से बच्चों और एडल्ट को नुकसान न हो. फलों उन्हें काटने या छीलने से पहले और बाद में हाथों को साबुन और गुनगुने पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है, ताकि गंदगी या कीटाणु एक चीज से दूसरी चीज में न फैलें. इसके साथ ही कटोरे में डुबोने के बजाय बहते पानी के नीचे छलनी या हाथ में पकड़कर धोना ज्यादा बेहतर माना जाता है.इससे सतह पर मौजूद पेस्टिसाइड के अवशेष ज्यादा प्रभावी तरीके से कम होते हैं. हालांकि, एक चीज का ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी साफ करने का तरीका 100 प्रतिशत प्रभावी नहीं होता है. ये भी पढ़ें-हर बार मेकअप के साथ करा लेती हैं हेयर एक्सटेंशन, हो सकता है कैंसरDisclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.