शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म ओ रोमियो को लेकर खबरों में हैं. इस एक्शन ड्रामा में शाहिद कपूर के अपोजिट तृप्ति डिमरी हैं. फिल्म थिएटर में लगी है और 52 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. आइए जानते हैं फिल्म के 9 दिनों के कलेक्शन के बारे में.ओ रोमियो का 9वें दिन का कलेक्शनSacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 3.99 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं 3.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म के टोटल शोज 2689 थे. फिल्म को 15.9 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 52.60 करोड़ हो गया है.बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 8.50 करोड़ की नेट कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 12.65 करोड़ कमाए. तीसरे दिन 9 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे दिन फिल्म ने 4.85 करोड़ कमाए. पांचवें दिन फिल्म का बिजनेस 5.35 करोड़ रहा. छठे दिन फिल्म ने 3.65 करोड़ कमाए. सातवें दिन फिल्म ने 3.10 करोड़ कमाए. आठवें दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने पहले हफ्ते में 47.1 करोड़ कमाए. फिल्म को विशाल भारद्वाज ने बनाया है.ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में थे. फिल्म में विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और फरिदा जलाल जैसे स्टार्स थे.इस फिल्म के गाने छाए हुए हैं. शाहिद कपूर का डांस भी हिट है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है. फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तब से ही इसकी खूब चर्चा हुई. ऋतिक रोशन ने की तारीफहाल ही में एक्टर ऋतिक रोशन ने फिल्म देखने के बाद रिएक्ट किया था. उन्होंने लिखा था- ओ रोमियो अनोखी है. फिल्म आपका दिल जीत लेती है. मैंने एंजॉय किया. शाहिद कपूर आप इस जॉनर को सबसे अच्छे से करते हैं. आप बहुत अच्छे हैं. थिएटर जाइए और फिल्म देखें. साथ ही सर्कल एक्शन शानदार था. शाहिद आप इस जॉनर को बेस्ट तरीके से करते हो.