रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर धुरंधर को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इतना ही नहीं इस फिल्म के सॉन्ग शरारत को भी लोगों का खूब प्यार मिला. इस सॉन्ग में आयशा खान ने अपने डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बना दिया. अब आलम ये है कि चारों तरफ सिर्फ उन्हीं के चर्चे देखने को मिल रहे हैं.हालांकि, अब वो अपने व्हट्सएप की वजह से सुर्खियों में हैं. दऱअसल, आयशा का कहना है कि उनके नाम से किसी ने फेक व्हाट्स एप अकाउंट बना रखा है और उसे इस्तेमाल कर रहा है. इस बात को जानने के बाद आयशा हैरान रह गईं. क्योंकि उन्हें इस बात का डर था कि कहीं उनके नाम का इस्तेमाल कर कोई फ्रॉड ना किया जाए.फेक अकाउंट के बारे में बता चलते ही आयशा ने लिया एक्शनआयशा ने खुद इस बात को क्लियर किया है कि सरेआम उनके नाम का इस तरह से यूज करना उन्हें पसंद नहीं आया. ऐसे में आयशा ने खुद ही इस व्हाट्स एप की चैट को सोशल मीडिया पर लीक कर दिया. जी हां, आयशा को जैसे ही इस फेक अकाउंट के बारे में पता चला, उन्होंने इस पर एक्शन लेना ही ठीक समझा.क्योंकि, वो नहीं चाहतीं कि कोई भी उनके नाम का इस्तेमाल कर किसी के साथ धोखाधड़ी कर दे. आयशा ने इंस्टाग्राम पर चैट की स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- इस अकाउंट से मेरा कोई भी लेना-देना नहीं है. इस अकाउंट को जो चला रहा है, उससे बात करने की कोई जरूरत नहीं है.आयशा का ये कदम फैंस को अगाह करने के लिए काफी है. बता दें आयशा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इन दिनों आयशा को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है और वो ये है कि ये हसीना जल्द ही अक्षय कुमार के संग भागमभाग 2 में नजर आएंगी.ये भी पढ़ें:-'शक्तिमान' की गीता विश्वास को आखिर क्यों जहर देने वाली थी मां, पिता ने भी छोड़ दिया था साथ