Smriti Mandhana Emotional Note: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का फिर दिल टूटता हुआ नजर आ रहा है. इस बार उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखकर दुनिया को खास संदेश दिया. कुछ वक्त पहले ही मंधाना की शादी टूटी थी, जिससे उन्हें गहरा धक्का लगा था. तो आइए जानते हैं कि अब मंधाना ने इमोशनल नोट क्यों लिखा. दरअसल, मंधाना इस बार खेल को लेकर भावुक होती नजर आईं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट शेयर किया. यह नोट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद सामने आया. भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत अपने खाते में डाली. मंधाना ने इमोशनल नोट में क्या लिखा?स्मृति मंधाना ने लिखा, "खेल आपकी फीलिंग की परवाह नहीं करता है. यह एक कड़वा सच है. लेकिन ऐसा नहीं है. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप थके हुए हैं. आप अभी-अभी जीते हैं. आप बेस्ट खिलाड़ी हैं. आप सबसे नए खिलाड़ी हैं. आप सबसे ज्यादा कॉन्फिडेंस हैं, सबसे ज्यादा घबराए हुए हैं, सबसे मेहनती हैं. इनमें से किसी भी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता."उन्होंने आगे लिखा, "सिर्फ एक बात से फर्क पड़ता है कि आप गेम कैसा खेलते हैं. आप कैसे दिखाते हैं. आपका उस दिन बेस्ट करने का इरादा होना चाहिए. अगर, और केवल अगर, आप अपनी पूरी कोशिश करते हैं, अपना पूरा ध्यान और सम्मान देते हैं, तो आपको सफलता मिलने की संभावना है. फिर आपको यह सब दोबारा करने का मौका मिलता है. मुझे लगता है कि यह एक शानदार एहसास है."SMRITI MANDHANA INSTAGRAM STORY. 🌟👸 pic.twitter.com/wge3uH2p9o— Tanuj (@ImTanujSingh) February 22, 2026ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में स्मृति मंधाना का कमाल गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में स्मृति मंधाना ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में 64.50 की औसत और 134.38 के स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाए, जिसके साथ वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं. इस प्रदर्शन के लिए मंधाना को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' के खिताब से नवाजा गया.