Abhishek Sharma Meets Yuvraj Singh: अहमदाबाद में जब भारत और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 के मैच में आमने-सामने आएंगे, तो सबकी नजरें अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी. जब कोई बल्लेबाज अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर की पहली तीनों पारियों में 'जीरो' पर आउट हो जाए, तो दबाव आना स्वाभाविक है. सुपर-8 के मैच से पहले अभिषेक शर्मा ने अपने मेंटॉर युवराज सिंह से मुलाकात की है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यही दावा किया जा रहा है कि अभिषेक ने युवराज सिंह से मुलाकात की.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि युवराज सिंह पिछली रात अहमदाबाद में मौजूद रहे. वीडियो में अभिषेक शर्मा गाड़ी से उतरते दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि अपने मेंटॉर, युवराज सिंह से मिलने के बाद अभिषेक वापस टीम होटल पहुंचे थे. यह वीडियो उनके टीम होटल में दाखिल होने का है.'जीरो' की हैट्रिकअभिषेक शर्मा बीमार होते हुए भी यूएसए के खिलाफ मैच में बैटिंग करने आए थे, लेकिन बिना खाता खोले आउट हो गए. उसके बाद बीमारी के चलते उन्हें नामीबिया के खिलाफ मैच को मिस करना पड़ा. 15 फरवरी को जब पाकिस्तान के साथ मैच में अभिषेक की वापसी हुई, तो वहां भी उनका बल्ला खामोश रहा. फिर नीदरलैंड्स के खिलाफ भी भारत के इस 25 वर्षीय स्टार को निराशा हाथ लगी.🚨 Last night, Abhishek Sharma met Yuvraj Singh in Ahmedabad.Abhishek was later seen returning to the team hotel after the meeting.Yuvraj must have guided and motivated him for today’s big match against South Africa.Abhishek’s performance in the Super 8 is very important.… pic.twitter.com/AjxJC0Apxn— Sonu (@Cricket_live247) February 22, 2026सूर्यकुमार यादव ने आलोचकों को कराया चुपइस खराब फॉर्म के बीच उन अटकलों को तूल मिला कि सुपर-8 के मैचों से अभिषेक शर्मा का पत्ता कट हो सकता है और उनकी जगह संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में आ सकते हैं. मगर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सवाल उठाए कि आखिर लोगों को अभिषेक की फॉर्म की इतनी चिंता क्यों है.सूर्यकुमार ने कहा, "वे अभिषेक की फॉर्म को लेकर इतने चिंतित क्यों हैं? मैं उन टीमों के बारे में सोच रहा हूं, जो अभिषेक का सामना करेंगी. उन्होंने अभी तक कोई रन नहीं बनाया है, लेकिन आप सब जानते हैं कि जब वो रन बनाते हैं तो क्या होता है."यह भी पढ़ें:बांग्लादेश को हराकर भारत बना चैंपियन, लगातार दूसरी बार जीता एशिया कप का खिताब; फाइनल में चमके युवा सितारे