Tarot Card Rashifal 22-28 February 2026: सिंह वालों एक फैसला बिगाड़ सकता है खेल, मेष से कन्या तक टैरो राशिफल

Wait 5 sec.

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफलटैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ साबित होगा क्योंकि, इस हफ्ते नौकरी से संबंधित कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है. निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें और सभी पहलुओं पर विचार करें. माता पिता की अपनी संतान के प्रति लगाव पहले से काफी ज्यादा होगा. व्यापार में नए अनुबंध बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे. बात करें आपकी पर्सनल लाइफ की तो इस हफ्ते दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है.वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफलटैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लोगों के लिए मार्गदर्शन की भूमिका निभाएगा. इस हफ्ते कई लोग आपसे मुलाकात करने के लिए आ सकते हैं जो अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आपकी सलाह लेंगे लेकिन, भाई बहनों के साथ आपके रिश्ते अच्छे नहीं दिखाई दे रहे हैं. भाई-बहनों या सहयोगियों के साथ तालमेल में कमी आ सकती है, सभी के साथ बातचीत करते हुआ शब्दों का चयन बहुत ही सोच समझकर करें। धैर्य और समझदारी से काम ले.मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफलटैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह व्यापार में नई योजनाओं को शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा. आपके किए गए प्रयासों से व्यवसाय में प्रगति होगी. प्रेम संबंधों में सफलता के योग हैं और साथी के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. यह सप्ताह मनोरंजन मौज मस्ती और खेलकूद से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में भी परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल रहेगी.कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफलटैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए सप्ताह मित्रों या नजदीकी लोगों से धोखा मिल सकता है इसलिए थोड़ा सतर्क रहें. किसी को उधार देने से बचें. लंबे समय से चली आ रही प्रेम संबंधों को इस हफ्ते विवाह का रूप ले सकता है इसलिए प्रयास जारी रखें. आर्थिक स्थिति मजबूती बनी रहेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफलटैरो कार्ड्स की गणना बता रही है सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है. रिश्ते, अवसर और चुनौतियां एक साथ सामने आ सकती हैं. आपको सलाह है कि किसी अनजान व्यक्ति की सलाह न माने उनकी बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें. वरना बेवजह की उलझन हो सकती है. यह समय धैर्यपूर्वक काम लेने का है.कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफलटैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह आपके लिए कोई बड़ी सफलता लेकर आ सकता है लेकिन, थोड़ा संभलकर रहें क्योंकि, आपके सहकर्मी आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। सतर्क रहकर अपने कार्य पर ध्यान दें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं. साहित्य और संगीत में रुचि लाभकारी सिद्ध होगी हालांकि, इस हफ्ते अधूरे काम के कारण थोड़ी निराशा हो सकती है. आज आप दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे.Chandra Grahan 2026: होली पर आसमान में दिखेगा 'बल्ड मून', देखें दिल्ली-पटना समेत बाकी शहरों में चंद्र ग्रहण का समयDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.