'किसी की मिमिक्री करना मजाक नहीं', पर्सनैलिटी राइट्स विवाद पर बोले सुनील ग्रोवर

Wait 5 sec.

कॉमेडी की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो सिर्फ हंसाते नहीं, बल्कि लोगों के दिल में खास जगह बना लेते हैं. उन्हीं में से एक हैं सुनील ग्रोवर, जो अपनी शानदार मिमिक्री और अलग-अलग किरदारों से खास पहचान बनाई है. इन दिनों इंडस्ट्री में कई सितारे अपने 'पर्सनैलिटी राइट्स' को लेकर कानूनी कदम उठा रहे हैं क्योंकि उनकी इमेज, आवाज या अंदाज का इस्तेमाल बिना पूछे न किया जा सके. इसी बीच हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सुनील ने सेलिब्रिटीज की नकल करने और 'पर्सनैलिटी राइट्स' मामलों पर खुलकर अपनी राय रखी है.'किसी की नकल करना गलत नहीं है'इंटरव्यू में जब सुनील ग्रोवर से पूछा गया कि क्या उन्हें डर लगता है कि कभी उन पर भी केस हो सकता है? इस पर उन्होंने कहा कि जब तक उन पर कोई मामला नहीं आता, तब तक वह इस बारे में ज्यादा नहीं सोचते. उनके लिए किसी की नकल करना मजाक उड़ाना नहीं, बल्कि एक तरह का सम्मान है. उनका मानना है कि जब कोई कलाकार किसी बड़े सितारे की नकल करता है, तो वह उनकी पॉपुलैरिटी का ही जश्न मनाता है. अगर कोई किसी की छवि का गलत इस्तेमाल करे, तो वह गलत है. लेकिन मंच पर या शो में किसी की स्टाइल को दोहराना, उन्हें सलाम करने जैसा है.आमिर खान की नकल कर सुनील ने जीता दिल आगे सुनील ने साफ किया कि वह निजी जिंदगी को लेकर मजाक करने का समर्थन नहीं करते. हर चीज की एक मर्यादा होती है और किसी भी कलाकार की नकल करते समय गरिमा बनी रहनी चाहिए. बता दें, सुनील ग्रोवर लंबे समय से कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' और 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का अहम हिस्सा रहे हैं. उन्होंने अब तक गुत्थी, डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी जैसे किरदारों से सभी का दिल जीता है. हाल ही में उन्होंने आमिर खान की मिमिक्री की थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. यहां तक कि फिल्म 'हैप्पी पटेल' की स्क्रीनिंग में फोटोग्राफर्स ने मजाक में उन्हें 'असली आमिर' कह दिया.