एक्टर करण सिंह ग्रोवर कल यानी 24 फरवरी को 44 साल के होने वाले हैं. उनका जन्म 1982 में नई दिल्ली में हुआ था. करण एक्टिंग से ज्यादा अपने अफेयर्स, शादी और इश्कबाजी के लिए फेमस रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि करन ने अपनी लाइफ में 3 शादियां की है. उनके 2 तलाक हो चुके हैं और अब वो अपनी तीसरी पत्नी बिपाशा बसु के साथ रहते हैं.करण सिंह की पहली शादीबता दें, करण सिंह ग्रोवर काफी आशिक मिजाज रहे हैं. उनका नाम डांस कोरियोग्राफर निकोल अल्वारेस के साथ जुड़ा. कहा जाता है कि कुबूल है की को-एक्ट्रेस सुरभि ज्योति से भी उन्हें प्यार हो गया था. उनका अफेयर टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम के साथ रहा. दोनों के प्यार की मंजिल शादी तक पहुंची. 2 दिसंबर 2008 को कपल ने शादी की. हालांकि, ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई और 10 महीने बाद दोनों का तलाक हो गया.जेनिफर विंगेट से रचाई दूसरी शादीफिर करण को टीवी शो कसौटी जिंदगी की, की को-एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से प्यार हुआ. दोनों ने 9 अप्रैल 2012 को शादी की. ये शादी 2 साल चली और 2014 में दोनों का तलाक हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा कहा जाता है कि करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट की शादी बिपाशा बसु की वजह से टूटी थी.बिपाशा बसु संग की तीसरी शादीदरअसल करण तब बिपाशा के साथ फिल्म 'अलोन' में काम कर रहे थे. उसी दौरान दोनों का नाम साथ जोड़ा जाने लगा था. बाद में करण ने जेनिफर से तलाक ले लिया और 30 अप्रैल 2016 को दोनों ने शादी की. 2022 को कपल एक बेटी देवी बसु सिंह के पेरेंट बने. करण सिंह की करियरबता दें, करण सिंह ग्रोवर ने एक्टिंग करियर की शुरूआत एकता कपूर के टीवी शो 'कितनी मस्त है जिंदगी' से, लेकिन असली पहचान उन्हें 'दिल मिल गए' से मिली. इसके बाद उन्होंने 'कबूल है' और कई हिट टीवी शो में काम किया और छोटे पर्दे के बड़े स्टार बन गए. करण सिंह ग्रोवर ने टीवी सीरियलों के अलावा फिल्मों में भी काम किया. 2008 में उन्होंने फिल्म भ्रम से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके अलावा वे आईएम 24, अलोन, हेट स्टोरी 3 और फाइटर में काम किया. फिलहाल उनके पास कोई फिल्म का ऑफिस नहीं है.