शिखर धवन की 'दूसरी शादी' पर विराट कोहली का रिएक्शन वायरल, एक कमेंट ने इंटरनेट पर मचाई धूम

Wait 5 sec.

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) बीते शनिवार (21 फरवरी) अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंध गए. 40 साल के धवन के लिए यह दूसरी शादी रही, जिस पर उनके साथी खिलाड़ी विराट कोहली ने बड़ा ही दिलचस्प कमेंट किया. दरअसल, धवन ने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट किया, जिस पर कोहली का रिएक्शन आया. कोहली ने दी मुबारकबाददरअसल कोहली ने धवन की पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें बड़े ही खास अंदाज में मुबारकबाद दी. कोहली ने लिखा, "मुबारकां जाट जी." धवन की पोस्ट पर कोहली के इस कमेंट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.      View this post on Instagram           A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)कोहली और धवन का पुराना दोस्तानाबता दें कि विराट कोहली और शिखर धवन का दोस्ताना काफी पुराना है. दोनों काफी साल तक टीम इंडिया के लिए एक साथ खेले. इसके अलावा कोहली की तरह धवन ने भी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेला. Virat Kohli congratulating Shikhar Dhawan. ❤️ pic.twitter.com/tNf4Smed0V— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 22, 2026तलाक के 3 साल बाद की दूसरी शादीधवन ने पहली शादी 2012 में बॉक्सर आयशा मुखर्जी से की थी. उनकी यह शादी 9 साल तक ही चल सकी थी. 2021 में धवन और आयशा के अलग होने की खबर सामने आई थी. इसके बाद 2023 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. अब तकरीबन 3 साल के बाद धवन दोबारा शादी के बंधन में बंध गए हैं. तलाक के बाद ही तेज हो गई डेटिंग की चर्चा गौर करने वाली बात यह है कि पहली पत्नी से तलाक के बाद ही धवन की डेटिंग की चर्चा तेज हो गई थी. तलाक के एक साल बाद यानी 2024 में खबर सामने आ गई थी कि धवन आयरलैंड की सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं. धीरे-धीरे यह खबर पुख्ता हुई. अब दोनों ने शादी करके इस रिश्ते को एक नाम दे दिया है. शिखर धवन का अंतर्राष्ट्रीय करियर बात करें धवन के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो उन्होंने 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं. टेस्ट में धवन ने 2315 रन बनाए. इसके अलावा वनडे में 6793 रन और टी20 इंटरनेशनल में 1759 रन बनाए.