'मुझे रिश्ते का बोझ महसूस होने नहीं देते', तापसी पन्नू ने पहली बार की अपनी शादी और पति के बारे में बात

Wait 5 sec.

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने उस वक्त सभी को हैरान कर दिया था जब उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचाई. तापसी की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जैसे ही आई लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई. क्योंकि तापसी ने बड़े ही गुपचुप तरीके से शादी की थी. ना उन्होंने किसी को बुलाया और ना ही कोई अपडेट शेयर की थी. अब हाल ही में एक्ट्रेस अपनी शादी के फैसले के बारे में बात की है.तापसी की शादीशुदा जिंदगीइन दिनों तापसी अपनी फिल्म 'अस्सी' के प्रमोशंस में जुटी हुई हैं. इसी के लिए एक्ट्रेस शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में भी पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की. इस पॉडकास्ट में तापसी पूछा गया कि उन्होंने 'जीजाजी' में क्या देखा. इस सवाल के जवाब में तापसी ने कहा कि, 'जीजाजी ने मुझे कभी भी रिलेशनशिप का बोझ नहीं महसूस करने दिया, मुझे कभी नहीं लगा कि मैं किसी बंधन में हूं'.     View this post on Instagram           A post shared by Van Heusen India (@vanheusenind)अपने रिश्ते में खुश हैं तापसीआगे तापसी ने बताया कि, 'कितने सारे लोगों ने मुझे पूछा शादी के बाद कि अब तो शादी हो गई कैसा लग रहा है. पर सच कहूं तो मैं कभी- कभी भूल जाती हूं कि मैं शादीशुदा हूं. क्योंकि मैं कुछ भी एक्स्ट्रा फील नहीं करती, कि शादी से पहले ऐसा था या शादी के बाद ऐसा हो गया'. तापसी की बातों को सुनकर ही पता चलता है कि वो अपने रिश्ते से और शादी में कितनी खुश हैं.बता दें कि तापसी पन्नू ने दिसंबर 2024 में मैथियास बोए के साथ शादी की थी. शादी से पहले दोनों करीब 13 साल तक रिलेशनशिप में रहे हैं. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. तापसी ने राजस्थान से शादी की थी जिसमें केवल उनके करीबी रिश्तेदार और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. तापसी ने कभी अपनी शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की.