इन 7 दिग्गजों का लास्ट टी20 वर्ल्ड कप, अब दोबारा खेलते नहीं दिखेंगे ये स्टार क्रिकेटर; लिस्ट में चौंकाने वाले नाम शामिल

Wait 5 sec.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का करवां धीरे-धीरे अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है. टूर्नामेंट के सुपर-8 की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन इसी बीच हम आपको ऐसे 7 स्टार क्रिकेटरों के नाम बताएंगे, जो इस बार तो आपको टी20 विश्व कप में खेलते हुए दिखाई दिए, लेकिन अगले सीजन उनका नजर आना बहुत मुश्किल होगा. सीधे शब्दों में कहें तो यह उन खिलाड़ियों का आखिरी टी20 वर्ल्ड कप है. 1- ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल 37 साल के हो चुके हैं. अगले टी20 वर्ल्ड कप तक उनकी उम्र में 39 साल हो जाएगी. उम्र के लिहाज से मैक्सवेल का अगला सीजन खेलना बहुत मुश्किल दिख रहा है. इसके अलावा उनकी फॉर्म भी कुछ खास नहीं है. लीग स्टेज के तीन मैचों में उन्होंने 09, 31 और 22 रन बनाए. 2- मार्कस स्टोइनिसऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का भी यह आखिरी टी20 वर्ल्ड कप साबित हो सकता है. मौजूदा वक्त में उनकी उम्र 36 साल है. अगले सीजन तक वह 38 साल के हो जाएंगे. बताते चलें कि स्टोइनिस वनडे क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. 3- क्विंटन डिकॉक दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक भी शायद अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. हालांकि डिकॉक के लिए उम्र बड़ा फैक्टर नहीं होगी, क्योंकि अभी वह 33 साल के हैं और अगले सीजन तक 35 साल के होंगे. 4- जोस बटलरइंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर 35 साल के हो चुके हैं. अगले टी20 वर्ल्ड कप तक उनकी उम्र 37 साल हो जाएगी. दूसरी तरफ बटलर का फॉर्म भी कुछ खास नहीं दिख रहा है. उन्होंने इस वर्ल्ड कप अब तक 26, 21, 03 और 03 रन बनाए हैं. 5- डेविड मिलरदक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के लिए अगले टी20 वर्ल्ड कप में उम्र एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है. फिलहाल वह 36 साल के हैं. अगले सीजन में उनकी उम्र 38 साल हो जाएगी. ऐसे में यह मिलर का आखिरी टी20 वर्ल्ड कप साबित हो सकता है. 6- सूर्यकुमार यादवलिस्ट में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं. सूर्या के लिए भी उम्र एक बड़ा फैक्टर बन सकती है. मौजूदा वक्त में सूर्या 35 साल के हैं, जो अगले टी20 विश्व कप तक 37 साल के हो जाएंगे. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि सूर्या ने अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 31 साल की उम्र में किया था. 7- बाबर आजमपाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के लिए भी यह टी20 वर्ल्ड कप आखिरी साबित हो सकता है. बाबर के लिए खराब फॉर्म चिंता विषय बन रहा है. 31 साल के बाबर ने अब तक इस टी20 विश्व कप में क्रमश: 15, 46 और 05 रनों की पारियां खेली हैं.