IND vs ZIM Super-8, India 250 Runs Total Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम सुपर-8 का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला 26 फरवरी, गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज की बड़ी भविष्यवाणी सामने आई, जिसमें कहा गया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ 250 रन बोर्ड पर लगाएगी. दरअसल यह भविष्यवाणी किसी और ने नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने की. दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने जिम्बाब्वे का सपोर्ट करते हुए लिखा, "अगर जिम्बाब्वे भारत के खिलाफ जीत जाता है, तो मैं गंजा होकर यहां पोस्ट करूंगा."अजय जडेजा ने किया रिप्लाईयूजर का रिप्लाई करते हुए अजय जडेजा की तरफ से भविष्यावणी देखने को मिली. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "भारत अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करता है, तो 230 या 250 रन लोड हो रहे हैं. मेरा ट्वीट को मार्क कर लें."230-250 Loading against Zimbabwe if India bat first, mark my tweet https://t.co/BqheB7KkdK— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) February 23, 2026ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करके सुपर-8 में पहुंचा जिम्बाब्वे बात करें जिम्बाब्वे की, तो ग्रुप चरण में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई. जिम्बाब्वे ने ग्रुप चरण में तीन मैच खेले और तीनों में ही जीत दर्ज की. टीम का एक मैच आयरलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुआ था. अब देखना दिलचस्प होगा कि सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है. भारत ने सुपर-8 का पहला मैच गंवायागौरतलब है कि सुपर-8 में टीम इंडिया ने पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला. इस मैच में टीम इंडिया को 76 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 187/7 रन बोर्ड पर लगाए. फिर रन चेज के लिए उतरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए शिवम दुबे ने सबसे बड़ी पारी खलेते हुए 37 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रन स्कोर किए. इसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका. ये भी पढ़ें:सुपर-8 के अगले मैच के लिए चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, गर्लफ्रेंड माहिका के गले में हाथ डाले दिखे हार्दिक पांड्या