Dhurandhar 2 vs Toxic: यश की फिल्म के सामने फीकी पड़ी रणवीर सिंह की धुरंधर 2, इन दो मामलों में बुरी तरह पिछड़ी

Wait 5 sec.

इस साल 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होने वाला है. दो बिग बजट फिल्में रिलीज होने वाली हैं. रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' और यश की 'टॉक्सिक' की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलेगी. दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. रिलीज से पहले ही उनके बीच टक्कर शुरू हो गई है और इस मामले में रणवीर सिंह की धुरंधर 2 टॉक्सिक से पीछे रह गई है.इस मामले में टॉक्सिक निकली धुरंधर 2 से आगेयश की फिल्म टॉक्सिक का शुक्रवार को टीजर रिलीज हुई. इस टीजर को यूट्यूब पर 24 घंटे के अंदर 21.93 मिलियन व्यूज मिले. टॉक्सिक का टीजर बहुत चर्चा में है. टीजर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है. टीजर को 398K लाइक्स मिल गए हैं.वहीं धुरंधर के टीजर की बात करें तो ये 2 हफ्ते पहले रिलीज हुआ. इस टीजर को यूट्यूब 15 मिलियन व्यूज मिले. टीजर को 453K लाइक्स मिले. टीजर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है. टीजर व्यूज के मामले में टॉक्सिक ने बाजी मार ली है. टीजर को 24 घंटे में 46 परसेंट ज्यादा व्यूज मिले.     View this post on Instagram           A post shared by Yash (@thenameisyash)टॉक्सिक ने धुरंधर 2 को छोड़ा पीछेइसके अलावा रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक और मामले में टॉक्सिक से पीछे चल रही है. बुकमायशो इंटरेस्ट्स में भी टॉक्सिक आगे है. टॉक्सिक को 401K से ज्यादा लाइक्स मिले. वहीं धुरंधर 2 को 145K से ज्यादा लाइक्स मिले.     View this post on Instagram           A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)फिल्म धुरंधर 2 की बात करें तो इसे आदित्य धर बना रहे हैं. फिल्म को 5 भाषा हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा. धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राजा अर्जुन जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं. फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था.वहीं फिल्म टॉक्सिक की बात करें तो इस फिल्म में यश, तारा सुतारिया, रुक्मणी वसंत, कियारा आडवाणी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रहे हैं.