आलिया भट्ट फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी. इस फिल्म में शरवरी वाघ भी होंगी. फिल्म पिछले साल दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थीं. हालांकि, पेंडिंग काम के चलते आलिया की स्पाई एक्शन थ्रिलर पोस्टपोन हो गई.फिल्म को यश राज फिल्म बना रहे हैं. यश राज फिल्म की पिछली दो स्पाई थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर अंडरपरफॉर्म किया था. इसी वजह से अल्फा पर भी काफी प्रेशर है. बीच में खबरें आई थीं कि मेकर्स फिल्म को डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का ऑप्शन तलाश रहे थे. यश राज ने रिजेक्ट की ओटीटी डीलहालांकि, Variety India की अब खबर है कि मेकर्स ने नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील को रिजोक्ट कर दिया है. नेटफ्लिक्स ने 215 करोड़ का ऑफर दिया था कि फिल्म डायरेक्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाए. लेकिन मेकर्स ने ये रिजेक्ट कर दिया और अब फिल्म सीधे थिएटर में रिलीज होगी. YRF के स्पोक्सपर्सन ने बताया, 'यश राज फिल्म कभी भी अपनी फिल्म को थिएटर रिलीज की बजाय डायरेक्ट ओटीटी पर स्ट्रीम नहीं करेंगे. हम स्टूडियो हैं जिसे सिनमैटिक एक्सपीरियंस बनाने को लेकर गर्व है. अल्फा कंपनी की बहुत अहम फिल्म है.'बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि यश राज फिल्म ने डायरेक्ट ओटीटी रिलीज के इतने बड़े ऑफर को रिजेक्ट किया हो. कोविड के समय में भी यश राज फिल्म थिएटर सेक्टर के साथ खड़ा था.फिल्म अल्फा को शिव रवैल डायरेक्ट कर रहे हैं. ये यश राज स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म है. इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ-साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन के भी कौमियो अपीरियंस की खबरें हैं. फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है. इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है. आलिया भट्ट की बात करें तो उनके हाथ में कई प्रोजेक्ट्स हैं. वो अल्फा के अलावा फिल्म लव एंड वॉर में भी दिखेंगी.