Will Team India Be Out Of The ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका से अपना पहला सुपर-8 मैच हारने के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने की कगार पर है. भारतीय टीम को अपना दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे से चेन्नई में खेलना है. इस मैच के होने से पहले ही वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाना है. इसका असर टीम इंडिया के टूर्नामेंट में बने रहने के समीकरण पर भी पड़ेगा. अगर वेस्टइंडीज जीता तो भारत की राह और मुश्किल हो जाएगी जबकि साउथ अफ्रीका की जीत से उम्मीदें बनी रहेंगी. इस बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का गणित हर दिन बदल रहा है, तो चलिए हम आपको आगे का पूरा समीकरण समझाते हैं.टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किलटीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने सभी ग्रुप स्टेज मुकाबलों को जीतकर सुपर-8 में कदम रखा था. इस राउंड में पहला मैच साउथ अफ्रीका से हारते ही भारतीय टीम के लिए मामला बिगड़ गया है. अब टीम इंडिया को ना सिर्फ अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतना पड़ेगा, बल्कि दूसरी टीमों के लिए भी जीत की दुआ करनी होगी. टीम इंडिया को दुआ उसी साउथ अफ्रीका के लिए करनी होगी जिससे हार मिली थी. अगर साउथ अफ्रीका जीता तो क्या होगा?साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच पर तमाम भारतीय फैंस की नजरें रहेंगी. अगर इस मुकाबले में प्रोटियाज टीम को जीत मिलती है, तो टीम इंडिया राहत की सांस लेगी. ऐसे में भारत को पहले जिम्बाब्वे से जीतना होगा और फिर वेस्टइंडीज को हराना होगा. भारत दो जीत से 4 अंक लेकर आगे जाएगा, जबकि वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे 2 अंकों तक ही पहुंच पाएंगे.अगर वेस्टइंडीज जीता तो क्या होगा?अगर साउथ अफ्रीका को वेस्टइंडीज ने हरा दिया, तो टीम इंडिया की उम्मीदों को बड़ा झटका लगेगा. ऐसे में भारत को अपने बचे दोनों मैचों को बड़े अंतर से जीतना होगा और साथ ही दुआ करनी होगी कि जिम्बाब्वे की टीम भी साउथ अफ्रीका को हरा दे. ऐसे में जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका 2 अंकों पर रह जाएगी, जबकि टीम इंडिया के पास 4 अंक हो जाएंगे. इस समीकरण से वेस्टइंडीज और भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.