IND vs ZIM Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुके हैं और टीम इंडिया के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद अब भारतीय टीम की नजरें अपने अगले मुकाबले पर टिकी हैं, जहां उसका सामना जिम्बाब्वे से होने जा रहा है. सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए यह मैच भारत के लिए ‘करो या मरो’ जैसा साबित हो सकता है.भारतीय टीम की 12 मैचों की जीत का सिलसिला पिछले मुकाबले में टूट गया था. साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत को 76 रनों से हराकर टूर्नामेंट में बड़ा झटका दिया था. यह हार रन के लिहाज से टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी हार भी रही.जिम्बाब्वे को हल्के में लेना पड़ेगा भारीअब टीम इंडिया का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ है, जिसे इस बार टूर्नामेंट का ‘जायंट किलर’ माना जा रहा है. सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर सभी को चौंका दिया था. हालांकि सुपर-8 के अपने पहले मैच में उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है.कब और कहां खेला जाएगा मैच?भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह अहम मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा.कहां देखें लाइव?इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.टीम इंडिया अगर इस मुकाबले में जीत हासिल करती है तो सेमीफाइनल की रेस में मजबूती से बनी रह सकती है. ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद जरूर होगी.भारत की स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेलजिम्बाब्वे की स्क्वॉड: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रेम क्रेमर, बेन करन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मपोसा, तदिवानाशे मरुमानी, डियोन मायर्स, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, रिचर्ड नगरावा