टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने इफ्तार, सहरी और रोजे की झलकियां शेयर कर रहे हैं. ऐसे में फैंस के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि सैफ अली खान से शादी करने के बाद क्या करीना कपूर भी रोजा रखती हैं. क्या उन्होंने भी अपना धर्मं बदल लिया है.आपको बता दें करीना कपूर ने बेशक सैफ अली खान संग शादी के बाद अपने नाम में खान सरनेम जोड़ लिया. लेकिन वो रमजान के महीने में रोजा नहीं रखती हैं. इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था. दरअसल, सोशल मीडिया पर करीना का एक थ्रोबैक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जो उन्होंने क्रू फिल्म की प्रमोशन के दौरान दिया था. ये फिल्म रमजान के वक्त ही रिलीज हुई थी. ऐसे में एक्ट्रेस ने रमजान के बारे में कई बातें की थीं.रोजा को लेकर करीना ने कही थी ये बातकरीना कपूर ने कहा था,'मैं रोजा नहीं रखती क्योंकि मुझे आज भी इसके सही तौर तरीके नहीं पता और मैं कुछ भी गलत नहीं करना चाहती हूं. मेरी शादी एक मुस्लिम परिवार में हुई है. मेरे पति सैफ अली खान रोजा रखते हैं. लेकिन उन्होंने मुझे इसके लिए कभी नहीं कहा. मुझे तरह के फूड से प्यार है और मैं दिन के 24 घंटे खाती रहती हूं. मुझे बहुत भूख लगती है. ऐसे में मैं रोजा नहीं रख सकती हूं.' View this post on Instagram A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)मालूम हो करीना कपूर खुद पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाले सैफ अली खान संग 2012 में शादी की थी. करीना और सैफ ने ना तो अग्नि के सात फेरे लिए थे और ना निकाह पढ़ा था. इस कपल ने कोर्ट मैरिज की थी. View this post on Instagram A post shared by The Trending Pk (@thetrendingpk2025)करीना के पास है ये प्रोजेक्टवर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही करीना कपूर को मेघना गुलजार के द्वारा निर्देशित क्राइम-ड्रामा फिल्म 'दायरा' में देखा जाएगा. इस फिल्म में वो पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा 'क्रू 2' भी पाइमलाइन में है. रिपोर्ट के अनुसार वो राहुल ढोलकिया की एक अनटाइटल्ड फिल्म और हुसैन दलाल की फिल्म में भी काम कर रही हैं.ये भी पढ़ें:-Anupama Written Update: टीना के सामने फूटेगा अनुपमा का भांडा, परी को होगा प्रेम और प्रेरणा पर शक