79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) ने अपने 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में हिंदी सिनेमा के लेजेंड धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी थी. धर्मेंद्र का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था. वहीं बाफ्टा अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि पर अब, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने रिएक्ट किया है, और कहा है कि उन्हें इस बड़े अवॉर्ड सेरेमनी में याद किया जाना बहुत अच्छा लगा, क्योंकि वह ऐसे इंसान थे जिनके दुनिया के हर कोने में फैंस थेय हेमा ने बाफ्टा में धर्मेंद्र को सम्मानित किए जाने पर क्या कहा? वैरायटी इंडिया से बात करते हुए हेमा मालिनी ने बाफ्टा में धर्मेंद्र को सम्मान मिलने के बारे में कहा, “वह ऐसे इंसान थे जिनकी मौजूदगी बाउंड्रीज से परे थी. दुनिया के हर हिस्से में उनके फैंस थे. ओह गॉड, जिस तरह से विदेशों में उन्हें भीड़ घेर लेती थी.” उन्होंने आगे कहा, “हम शूटिंग के अलावा ज़्यादा साथ ट्रैवल नहीं करते थे, जब हमें साथ में समय बिताने का मौका मिलता था. इसीलिए हम साथ में बहुत सारी फिल्में साइन करते थे ताकि हम साथ में समय बिता सकें.”धर्मेंद्र को हर पल मिस करती हैं हेमा मालिनीहेमा मालिनी ने यह भी कहा कि जब से वे गुज़रे हैं, उन्हें हर मिनट उनकी याद आती है. उन्होंने कहा, "मुझे हर एक मिनट उनकी याद आती है. मैं खुद से पूछती रहती हूं, क्या वे सच में चले गए? मैं उनसे दोबारा कब मिलूंगी?" उन्होंने उनकी अपनी पसंदीदा फ़िल्मों के बारे में भी बताया, और कहा, "मुझे 'चुपके चुपके' बहुत पसंद है — किसे नहीं? और 'शोले', क्योंकि शूटिंग के दौरान हमने बहुत अच्छा समय बिताया. मैंने उनकी सभी फ़िल्में नहीं देखी हैं. जैसे ही मुझे थोड़ा समय मिलेगा, मैं उन्हें एक-एक करके देखूंगी." View this post on Instagram A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)धर्मेंद्र का पिछले साल हुआ था निधनधर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में उनके मुंबई वाले घर पर लंबी बीमारी और सांस की दिक्कतों की वजह से कुछ समय के लिए हॉस्पिटल में रहने के बाद निधन हो गया था. हिंदी सिनेमा के "ही-मैन" के नाम से मशहू दिग्गज अभिनेता ने छह दशकों से ज़्यादा का करियर बनाया. शोले से लेकर सीता और गीता और मेरा गांव मेरा देश तक, तमाम फिल्मों ने उन्हें दर्शकों का चेहता स्टार बनाया था. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, इमोशनल गहराई और उनके चार्म ने उन्हें इंडियन सिनेमा के सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक बना दिया था. फैंस अपने फेवरेट एक्टर के जाने के गम में आज भी सदमे मे हैं.