आजकल कई पावरफुल एआई टूल अवेलेबल हो गए हैं, जो एक समय असंभव लगने वाले काम अब आसानी से कर सकते हैं. अब एक ऐसे ही एआई टूल को लेकर चिंता जताई जाने लगी है. अगर आप लगातार सोशल मीडिया आदि पर फोटो शेयर करते रहते हैं तो यह आपके लिए यह टूल नई परेशानी खड़ी कर सकता है. सुनने में यह भले ही कोई एडवांस टूल लगता है, लेकिन इसका काम परेशान करने वाला है. यह सिर्फ फोटो देखकर घर की लोकेशन तक का पता लगा सकता है, भले ही फोटो के साथ कोई लोकेशन डेटा अटैच न हो. छोटे से हिंट से लगा लेता है लोकेशन का पताइन दिनों GeoSpy AI नाम का एक टूल खूब चर्चा में है. यह किसी भी इमेज में दिख रही बिल्डिंग, गली, सड़क, पेड़ और दूसरी चीजों को देखकर पता लगा सकता है कि कोई फोटो कहां ली गई है. कई मामलों में यह बिल्कुल सटीक लोकेशन का पता लगाने में भी सफल रहा है. फोटो की लोकेशन पता करने के लिए इस टूल को न तो मेटाडेटा की जरूरत होती है और न ही कोई दूसरी इंफोर्मेशन की. अगर कोई सेल्फी अपलोड कर रहा है और उसमें जरा-सा भी बैकग्राउंड नजर आ रहा है तो यह टूल उसकी लोकेशन पता कर सकता है. पहले से यूज होता आ रहा है यह टूलयह एआई टूल पहले से ही यूज होता आ रहा है. इसे कानूनी एजेंसियों की मदद करने के लिए बनाया गया था और अमेरिका में कई राज्यों की पुलिस इसे यूज कर रही है. इसे बनाने वाली कंपनी का कहना है कि यह टूल दुनियाभर में 10,000 से अधिक केस सॉल्व करने में मदद कर चुका है. यह टूल खासकर उन मामलों में काम आता है, जहां जांच एजेंसियों के पास केवल कोई तस्वीर होती है और उसी के आधार पर जांच आगे बढ़ानी पड़ती है.इसलिए जताई जा रही चिंताइस टूल के फायदे के साथ-साथ नुकसान भी है. अगर ऐसी टेक्नोलॉजी आसानी से अवेलेबल हो जाती है तो इसका मिसयूज भी किया जा सकता है. सोशल मीडिया से फोटो उठाकर इस टेक्नोलॉजी की मदद से किसी भी इंसान की लोकेशन पता लगाई जा सकती है, जो उसकी प्राइवेसी के लिए खतरनाक है.ये भी पढ़ें-आईफोन के बैक कैमरा के पास छोटा-सा सुराख क्यों होता है? इसका यूज जान लिया तो रह जाएंगे दंग